लखनऊ: बीबीएयू में छात्रा की मौत पर बवाल, छात्राओं का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | लखनऊ

लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में छात्रा अनामिका सिंह की मौत के बाद छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। कैंपस में प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने मेस के खराब खाने को मौत की वजह बताया है।

छात्राओं का आरोप है कि मेस में परोसा जा रहा घटिया गुणवत्ता का खाना खाने से अनामिका की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में छात्राओं ने 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल में रात 8 बजे के बाद उन्हें बंद कर दिया जाता है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम मौके पर पहुंची और मेस से खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights