बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लड्डू मार होली का भव्य आगाज, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा धाम

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – मथुरा | LIBERAL MEDIA

बरसाना। राधा रानी की नगरी बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लड्डू मार होली का भव्य शुभारंभ हो गया। राधा रानी मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। चारों ओर “राधे-राधे” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

मंदिर परिसर में अबीर-गुलाल की रंगीन चादर बिछी नजर आई, जहां देश-विदेश से आए श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर होकर नाचते-गाते दिखे। परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं पर लड्डुओं और फूलों की वर्षा की गई। प्रसाद स्वरूप लड्डू पाने के लिए भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।

इस अलौकिक दृश्य के साथ ब्रज के मुख्य होली उत्सवों की विधिवत शुरुआत हो गई है। आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights