बरेली। जिले के भुता थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में नदी में नहाने गए जीजा और साले की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रोहित अपने जीजा विवेक के साथ अहिरोला गांव के पास स्थित कैलाशा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
सूचना पर सीओ, थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।








