वृंदावन | LIBERAL MEDIA
वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मर्यादा के उल्लंघन का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक पुलिसकर्मी जूते पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और गोस्वामी समाज में भारी आक्रोश है।
वीडियो में खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति प्रतिबंधित वीआईपी कटघरे की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों द्वारा टोकने के बावजूद उसने जूते नहीं उतारे और मंदिर के अंदर चला गया।
इस घटना को लेकर मंदिर सेवायतों और स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे आस्था और परंपरा का अपमान बताया है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा में तैनात कर्मी ही नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो मंदिर की मर्यादा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
बांके बिहारी मंदिर में जूते पहनकर घुसा पुलिसकर्मी, मर्यादा पर उठे सवाल
Published On:
Date:








