बांदा में पुलिस-सोग टीम की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी फतेहपुर जनपद के निवासी हैं। यह कार्रवाई देहात कोतवाली क्षेत्र के चाहितारा इलाके के पास की गई।
पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights