बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जिले में दबंगों द्वारा घर में घुसकर एक महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला के पैर और सीने में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 12 बजे लगभग आधा दर्जन हमलावर घर में घुस आए और 45 वर्षीय छैल कुमारी पत्नी बरेलाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
परिजनों और पुलिस की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया।
घटना मारक थाना क्षेत्र के अरमार गांव की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बांदा में घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर
Published On:
Date:








