बंद बोरी में मिली नवजात, हालत नाजुक

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज। मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घुघली थाना क्षेत्र के हट्ठी माता मंदिर के पास स्थित बगीचे में बंद बोरी के अंदर एक नवजात बच्ची मिली। राहगीरों ने बोरी में हरकत देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस चाइल्डलाइन टीम के साथ मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया। बच्ची की हालत नाजुक देखते हुए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल नवजात का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात को छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights