बलिया: बेल्थरारोड में अंतर विद्यालय राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | बलिया

बलिया के बेल्थरारोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में रविवार को अंतर विद्यालय राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रयागराज, देवरिया, आजमगढ़ और बलिया समेत विभिन्न जिलों के दर्जनों स्कूलों से करीब 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

आयोजन समिति के सचिव उदित राज गुप्ता के देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर व सीनियर वर्ग में बालक-बालिका श्रेणी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने स्कूल डायरेक्टर डॉ. जे.आर. मिश्र, प्रिंसिपल शीला मिश्रा व अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर सीओ आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि ताइक्वांडो न केवल आत्मरक्षा सिखाता है, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन भी बढ़ाता है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर पदक हासिल किए। मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights