बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के राघोपुर चट्टी के पास मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक ऑल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कंसों मठिया निवासी अजय कुमार (29 वर्ष) अपने साथी प्रशांत ठाकुर (23 वर्ष) निवासी ग्राम पहाड़ीपुर, रामपुर के साथ बाइक से नगरा की ओर से राघोपुर चट्टी होते हुए जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही ऑल्टो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। दुर्घटना में अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे प्रशांत ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल रसड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंचीl








