बलिया: शिवरामपुर घाट पर दर्दनाक हादसा, गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियों की डूबने से मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया

बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियां डूब गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, हर्षिता चौहान (17) और नंदिता चौहान (12) निवासी गढ़ रामपुर भोज थाना गड़वार, अरुण चौहान (20) निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना तथा अर्जुन चौहान (19) निवासी महेशपुर, जनपद गाजीपुर (जो अपने मामा के यहां रह रहा था) गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से चारों डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद चारों के शव बरामद कर लिए गए।

सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights