बलिया: कोचिंग संचालक की संदिग्ध मौत, सेंटर में फंदे से लटका मिला शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया

बलिया के बेल्थरारोड कस्बे में सोमवार शाम एक कोचिंग संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सोनाडीह मोड़ के पास यादव नगर वार्ड नंबर 11 निवासी मनीष शर्मा (27) का शव उनके कोचिंग सेंटर में फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मनीष सोमवार दोपहर घर से कोचिंग के लिए निकले थे और कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights