बेरोजगारी को लेकर विवाद में बुजुर्ग दंपति की हत्या, दो बेटे हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

गाजियाबाद। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के भीमनगर में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। कथित तौर पर दो सगे भाइयों ने अपने माता-पिता पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बेटों, दीपक और ललित, को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में लंबे समय से विवाद चलता आ रहा था। गंगाशरण अखबार की न्यूज एजेंसी संचालित करते थे, जबकि उनके दोनों बेटे बेरोजगार थे। बताया जा रहा है कि रोजगार को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं, लेकिन वे परिवार से अलग रहते हैं।
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights