बेरोजगारी में चुना गलत रास्ता, युवकों ने बना लिया फर्जी दस्तावेज बनाने का ‘कारखाना’

By Liberal Media

Published On:

Date:

भारी मात्रा में नकली आधार, पैन और अन्य दस्तावेज बरामद

बरेली। बेरोजगारी से परेशान तीन युवकों ने कमाई का ऐसा रास्ता चुना, जिसने उन्हें सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। थाना बारादरी पुलिस ने एक ऐसे फर्जीवाड़ा गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जन सेवा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार करने का काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली दस्तावेज, कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल फर्जी कागजात तैयार करने में किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह कब से सक्रिय था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: वीरेंद

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights