बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई हिंसक मारपीट के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक संग्राम सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस प्रशासन और रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
विधायक ने दावा किया कि “एसपी भी रसड़ा इंस्पेक्टर को नहीं हटा सकते, क्योंकि अगर उन्हें हटाने की कोशिश करेंगे तो खुद हट जाएंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कोतवाल की पकड़ बेहद मजबूत है और थाने में कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।
संग्राम सिंह यादव ने बैजलपुर प्रकरण में पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय मिलना चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बैजलपुर गांव में विवादित जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
बैजलपुर कांड पर सपा विधायक का बड़ा हमला, बोले— ‘एसपी भी रसड़ा इंस्पेक्टर को नहीं हटा सकते’
Published On:
Date:








