बदलते मौसम में बरतें सावधानी, बोर्ड परीक्षार्थी रखें खास ध्यान – डॉ. संतोष कुमार यादव

By Liberal Media

Published On:

Date:

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) | लिबरल मीडिया

मोहम्मदाबाद गोहना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार यादव ने बदलते मौसम को देखते हुए क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय दिन-रात के तापमान में अंतर होने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए विशेष सतर्कता आवश्यक है।

डॉ. यादव ने लोगों से अपील की कि वे सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए उचित वस्त्र पहनें, साफ पानी पिएं और खान-पान में लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि बाहर का खुला व अस्वच्छ भोजन करने से परहेज करें तथा घर का ताजा और पौष्टिक भोजन ही ग्रहण करें।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights