बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन, पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने ग्रहण किया प्रसाद

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर | LIBERAL MEDIA

चौक स्थित कोतवाली के पास बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे के आयोजन में राहुल मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उनके पुत्र जागृत प्रसाद भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रतीक तिवारी, देवेश दादा, अग्नि गुप्ता , सुमित चतुर्वेदी समेत तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आयोजन में सहभागिता की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights