शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री बालाजी दरबार के तत्वावधान में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के अवसर पर श्री बालाजी महाराज की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा आवास विकास कॉलोनी स्थित लाला तेली बजरिया श्री बालाजी दरबार से प्रारंभ होकर लाल इमली चौराहा, पंखी चौराहा, बहादुरगंज, घंटाघर, चौक, केरूगंज, हनुमतधाम, मिशन स्कूल, खिरनीबाग, सदर बाजार और टाउनहॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः श्री बालाजी दरबार पहुंची, जहां प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यवस्थापक माता सुमति, संरक्षक गंगाराम यादव, प्रबंधक हर्षम यदुवंशी, मुख्य सेवादार अमित गुप्ता, बबलू सक्सेना, राजन सक्सेना, कार्तिकेय पाल, अमितेश, शुभम जायसवाल, शिवाय जायसवाल सहित समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए 29 मई को अखंड रामायण पाठ एवं 30 मई को यज्ञ व भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।








