अयोध्या। दिनभर चले राजनीतिक घटनाक्रम, आरोप-प्रत्यारोप और नजरबंदी जैसे हालात के बाद कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस सुरक्षा के बीच अयोध्या ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, राम मंदिर क्रॉसिंग नंबर-2 से अजय राय को प्रवेश कराया गया, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद वह हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले पुलिस अजय राय को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस से अयोध्या लेकर आई। यह गेस्ट हाउस जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है।
पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में दर्शन-पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।








