अवैध रेल ई-टिकट कारोबार का भंडाफोड़, 46 लाख से अधिक के टिकट बेचने का आरोप; एक गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्पेशल टास्क टीम ने अवैध रेल ई-टिकट कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा बड़ी मात्रा में ई-टिकट बनाकर ग्राहकों से अतिरिक्त धन वसूला जा रहा था।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राशिद मिर्जा बेग के नेतृत्व में संदिग्ध मोबाइल नंबर और यूजर आईडी के सत्यापन के दौरान नौशाद टेलीकॉम मोबाइल सेंटर पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक मोहम्मद शाबान निवासी सिसवा दाखिली, थाना दुधारा को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी विभिन्न पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से रेल ई-टिकट बनाकर ग्राहकों से प्रति टिकट 1200 से 1300 रुपये तक अतिरिक्त वसूली करता था। मौके से 8 पर्सनल यूजर आईडी के उपयोग के साक्ष्य मिले। साथ ही 7 लाइव टिकट और 4 यात्रा पूर्ण टिकट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 46,165.55 रुपये है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खाते से जुड़े लेनदेन की जांच में बड़ी मात्रा में टिकट बुकिंग का मामला सामने आया है। हालांकि जांच के दौरान किसी एजेंट आईडी या प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के उपयोग के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

मामले में आरोपी के सहयोगी रोहित कुमार की तलाश की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights