बलिया: जनपद के उभांव थाने में वायरल ऑडियो प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक समेत दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, तत्कालीन क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें आवेदिका के आरोपपत्र जमा कराने को लेकर आपत्तिजनक बातचीत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले नरेश मलिक को निलंबित किया गया।
जांच के दौरान उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ला की संलिप्तता के आरोप सामने आने पर उन्हें भी बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) को सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता फिलहाल बाहर है, जिससे संपर्क नहीं हो सका है। संपर्क होते ही आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, थाने की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ऑडियो वायरल कांड में उभांव थानाध्यक्ष निलंबित, नए प्रभारी की तैनाती
Published On:
Date:








