इटावा में ड्रोन हेलीकॉप्टर गिरने से हड़कंप, जांच शुरू

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा | LIBERAL MEDIA
इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ड्रोन हेलीकॉप्टर अचानक गेहूं के खेत में गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर एसडीएम सैफई और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि ड्रोन हेलीकॉप्टर की लंबाई करीब 2 से 3 फुट थी।
पुलिस ने ड्रोन के मलबे को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ड्रोन कहां से आया और किन परिस्थितियों में गिरा।
मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights