अटल जयंती पर अटल ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन, शिव मुरारी सहाय को मिला जनपद रत्न सम्मान

By Liberal Media

Updated On:

Date:

शाहजहांपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अंटा चौराहे के पास स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 29वां जनपद रत्न अलंकरण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना रहे।

समारोह में तिलहर निवासी राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ शिव मुरारी सहाय (आईपीएस) को राष्ट्रसेवा और जनपद का गौरव बढ़ाने वाले योगदान के लिए जनपद रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र की चेतना थे और ऐसे आयोजनों से उनकी विचारधारा जीवंत रहती है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights