शाहजहांपुर। 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के तहत जी.एफ. कॉलेज मैदान में खेले गए पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान शाहजहांपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
शाहजहांपुर की ओर से कांस्टेबल हिमांशु विष्ट और कांस्टेबल मोनवीर ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई।
दूसरे सेमीफाइनल में बरेली ने बदायूं को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। बरेली की ओर से कांस्टेबल आकाश और कांस्टेबल पारस ने एक-एक गोल किया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेला जाएगा। सुबह महिला वर्ग के फाइनल में शाहजहांपुर और बरेली की टीमें आमने-सामने होंगी, जबकि शाम को पुरुष वर्ग का खिताबी मुकाबला भी शाहजहांपुर बनाम बरेली के बीच खेला जाएगा।








