Liberal Media | अमेठी
अमेठी में पुलिस के कथित दुर्व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवक के साथ बीच सड़क अभद्रता करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चौराहे पर पुलिसकर्मी युवक का कॉलर पकड़कर उसे घसीट रहे हैं और उसकी बाइक की चाभी निकालते हुए बदसलूकी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने पुत्र के साथ कोर्ट जा रहा था, तभी रास्ते में उसे रोक लिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित की पहचान शिव मिलन यादव और उसके पुत्र, निवासी ग्राम भेंवई थाना पीपरपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।
यह मामला पीपरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।








