अलीगढ़ में महिलाओं से नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, SSP कार्यालय पहुंचीं पीड़िताएं

By Liberal Media

Published On:

Date:

अलीगढ़। नेशनल सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर महिलाओं से बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी संचालकों ने बैंक में खाता खुलवाने के बहाने महिलाओं से उनके दस्तावेज ले लिए और बाद में उन्हीं खातों के माध्यम से उनके नाम पर दो लाख से लेकर छह लाख रुपये तक का लोन करा लिया।

पीड़ित महिलाओं का कहना है कि लोन की रकम खाते से निकालकर कंपनी संचालक फरार हो गए, जबकि अब बैंक उनसे वसूली कर रहा है। न्याय न मिलने से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी फरियाद लेकर SSP कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित महिलाएं थाना बन्ना देवी और गांधी पार्क क्षेत्र की रहने वाली हैं। महिलाओं का आरोप है कि अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाने के बावजूद अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights