अलीगढ़ | LIBERAL MEDIA
अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र स्थित रियाज कॉलोनी में सड़क हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक सवार वैगनार कार को ओवरटेक करने की कोशिश करता है, इसी दौरान वह संतुलन खो बैठता है और सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे जा गिरता है।
हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में युवक सकुशल बच निकला और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो को लेकर लोग तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल उठा रहे हैं।
अलीगढ़ में लाइव एक्सीडेंट का वीडियो वायरल, तेज रफ्तार बाइक सवार हादसे का शिकार
Published On:
Date:








