अज्ञात महिला अर्ध बेहोशी की हालत में मिली, जिला अस्पताल में भर्ती

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mau | Liberal Media

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कस्बा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कैलेंडर रौजा के पास एक अज्ञात महिला अर्ध बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। राहगीरों ने उसे सड़क किनारे अचेत अवस्था में देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक महिला अभी अर्ध बेहोशी की स्थिति में है और अपनी पहचान बताने में असमर्थ है। चिकित्सकों की टीम उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति महिला को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो तो जिला अस्पताल मऊ या थाना मोहम्मदाबाद गोहना से संपर्क करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा सके।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights