आगरा | LIBERAL MEDIA
आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में यमुना आरती स्थल के पास नाली में एक मासूम बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची की उम्र करीब डेढ़ से दो वर्ष बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान बच्ची की पहचान धाकरान क्षेत्र निवासी के रूप में हुई।
मृतक बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, विवाद के बाद पत्नी बच्ची को दवा दिलाने के बहाने घर से लेकर गई थी।
पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक से फोन पर लंबे समय तक बातचीत करती थी, जिससे उसे शक हुआ।
पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
आगरा में नाली में मिली मासूम बच्ची की लाश, मां पर हत्या का आरोप
Published On:
Date:








