आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर में चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही कार चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार धू-धू कर जल गई।
प्रारंभिक आशंका है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर की है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।








