आगरा: फतेहपुर सीकरी में बी ए की छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | आगरा

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्मारक घूमने आई एक बी ए की छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, युवती लघुशंका के लिए स्मारक के पास एक सुनसान स्थान पर गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और धमकाते हुए उसे दबोच लिया। आरोप है कि एक युवक ने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा युवक मौके पर निगरानी करता रहा।

घटना के बाद पीड़िता सीधे थाना फतेहपुर सीकरी पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्मारक पर तैनात कर्मचारियों, गाइडों और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights