शाहजहांपुर। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी-प्रणीत) ने संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। अग्निवेश गुप्ता ‘अग्नि’ को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही उन्हें ब्रज संगठन प्रभारी (आगरा), शाहजहांपुर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। इस नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
अग्निवेश गुप्ता ‘अग्नि’ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।








