आयुष हत्याकांड को लेकर बेल्थरारोड पहुँचे IRO अध्यक्ष गगन यादव, न्याय तक संघर्ष का ऐलान

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। बेल्थरारोड के चर्चित राहुल यादव उर्फ आयुष हत्याकांड में मंगलवार शाम उस समय नया मोड़ आया, जब इंडियन रिफॉर्म्स ऑर्गनाइजेशन (IRO) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन यादव पीड़ित परिवार से मिलने बेल्थरारोड पहुँचे। परिजनों से मुलाकात और पुलिस अधिकारियों से वार्ता के बाद गगन यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि न्याय मिलने तक IRO पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और सरेंडर को “फिल्मी स्टाइल” बताते हुए पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। साथ ही योगी सरकार की बुलडोजर नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों पर कार्रवाई होती है, जबकि प्रभावशाली लोगों के सामने व्यवस्था कमजोर नजर आती है। हालांकि, सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पर परिजनों ने संतोष भी जताया है। गगन यादव के तीखे तेवरों के बाद इस मामले में राजनीतिक और सामाजिक हलचल और तेज हो गई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights