आवारा सांड का आतंक, कई लोग घायल, CCTV में कैद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली | LIBERAL MEDIA
बरेली में आवारा सांड का आतंक सामने आया है, जहां पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के गृह जनपद में सांड ने कई लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बताया जा रहा है कि सांड ने राह चलते लोगों को निशाना बनाया और महिलाओं का पीछा करते हुए एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह कई फुट दूर जा गिरी।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights