आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटना

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बलिया:
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में लेकर बड़ी घटना टाल दी।
यह मामला 22 मार्च 2026 को अपूर्वा नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई एक महिला की मौत से जुड़ा है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच रिपोर्ट 14 अप्रैल को पुलिस को सौंप दी गई थी।
मृतका के पति ने चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी थी। प्रशासन द्वारा समझाने के प्रयास के बावजूद युवक ने शुक्रवार को अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे रोक लिया।
पुलिस के अनुसार, युवक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights