आरोग्य मेला: ठंड में बढ़े खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा, कानपुर देहात। मौसम में बदलाव और ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी-खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को राजपुर व रसधान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सबसे अधिक मरीज इन्हीं बीमारियों से पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा कई बुजुर्गों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी दर्ज कराई।

डॉक्टरों के अनुसार ठंड बढ़ने से लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है, जो सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, बदन दर्द और कमजोरी के रूप में सामने आ रहा है। आरोग्य मेले में पंजीकृत कुल 154 मरीजों में अधिकांश इन्हीं मौसमी रोगों से ग्रसित पाए गए।

राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आशीष मिश्रा व ट्रेनी डॉक्टर मनोज सर्राफ ने 83 मरीजों का उपचार किया, जिनमें 30 मरीज सर्दी-खांसी व वायरल बुखार से पीड़ित थे। 10 मरीजों की जांच कराई गई, जबकि 8 बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लिए गए। डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि बीते सप्ताह की तुलना में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights