आंधी-तूफान प्रभावित परिवारों को राहत, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने वितरित की सहायता राशि

By Liberal Media

Published On:

मृतकों के परिजनों, मकान क्षति और पशुहानि से प्रभावित लोगों को मिली आर्थिक मदद

बरेली। तेज आंधी-तूफान से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए बरेली प्रशासन और प्रदेश सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने आंवला में आयोजित कार्यक्रम में मृतकों के परिजनों, मकान क्षति और पशुहानि से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता राशि वितरित की।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने बमियाना गांव में तूफान के दौरान घायल हुए नन्हें मियां से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनके उपचार के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इसके अलावा अग्निकांड से प्रभावित किसानों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी राहत राशि वितरित की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights