लखनऊ के बसंत कुंज योजना स्थित ब्लॉक-39 में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया, जिससे दहशत में आए लोग जान बचाने के लिए फ्लैट से बाहर निकलने और कूदने को मजबूर हो गए।
जानकारी के अनुसार आग फ्लैट नंबर-22 में लगी थी। धुएं की वजह से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही थाना ठाकुरगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
https://youtu.be/sJVaaxHpVbQ?si=PNkPpNGc9Y06cNzN
पुलिस के मुताबिक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।














