(आशुतोष शर्मा) बदायूं। जनपद की तहसील बिसौली में बिसौली क्रिकेट कप सीजन–4 का भव्य शुभारंभ आज पूज्य पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया। यह टूर्नामेंट बिसौली क्रिकेट क्लब बिसौली के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आसफपुर रोड स्थित मदन लाल इंटर कॉलेज मैदान, बिसौली में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उद्घाटन अवसर पर फीता काटकर मैच की शुरुआत कराई गई। इस मौके पर श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बनी रहे। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।
टूर्नामेंट के आयोजक हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि उद्घाटन मैच चंदौसी और भानपुर की टीमों के बीच खेला जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। अमन सक्सेना ने बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा सीजन है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की योजना है।








