वाराणसी।
देश की खेल राजधानी बनने की ओर अग्रसर वाराणसी में पहली बार 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 जनवरी से 11 जनवरी तक सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे। आयोजन की अगुवानी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कर रहे हैं।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल 30 पुरुष और 28 महिला टीमें प्रतियोगिता में शामिल होंगी। देशभर से महिला और पुरुष खिलाड़ी वाराणसी पहुंच रहे हैं, जिससे शहर में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया है।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न दिनों में राज्यपाल, कई केंद्रीय मंत्री, और केंद्रीय खेल मंत्री भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे।














