मंडी धनौरा/अमरोहा। राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोजेक्ट संकल्प के तहत किसान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसानों के योगदान को सराहते हुए 150 से अधिक किसानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ वैभव कुमार अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में टिकाऊ और आधुनिक कृषि पद्धतियों पर चर्चा, पीपीई किट प्रदर्शन और संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों के कल्याण और जिम्मेदार खेती के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा।
किसानों के सम्मान में सजा नोरेक्स फ्लेवर्स का परिसर, 150 से अधिक किसान सम्मानित
Published On:
Date:














