परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रही यातायात पुलिस

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा के दौरान यातायात पुलिस ने परीक्षा केंद्रों और रोडवेज बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था संभाली। परीक्षार्थियों के आवागमन को सुगम बनाए रखने के साथ ही जाम और अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान यातायात पुलिस लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटी रही।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights