बारावफात को लेकर पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों के साथ की पीस मीटिंग

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर, 19 अगस्त। आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को थाना कांट, रामचंद्र मिशन और मिर्जापुर पुलिस ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं धर्मगुरुओं के साथ पीस मीटिंग आयोजित की।

बैठक में आगामी बारावफात के जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने की अपील की।

पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि किसी संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights