9 वर्षीय छात्रा हत्याकांड के आरोपी का पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद घेराबंदी में पकड़ा गया आरोपी

बहराइच। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में 9 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हिरासत से भाग निकला था, जिसके बाद घेराबंदी के दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले गांव के बाहर झाड़ियों में 9 वर्षीय छात्रा का शव मिला था। छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी और आरोपी की तलाश की जा रही थी।

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन गिरफ्तारी के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights