5 हजार की शर्त जीतने के लिए युवक ने गांव में निर्वस्त्र दौड़ लगाई, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | हाथरस

हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव से शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने 5 हजार रुपये की शर्त जीतने के लिए गांव में निर्वस्त्र होकर दौड़ लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवक को गांव की गलियों में बिना कपड़ों के दौड़ते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि शर्त के तहत युवक को कपड़े उतारकर गांव में दौड़ लगानी थी, जिसके बदले उसे 5 हजार रुपये देने की बात कही गई थी।

घटना के दौरान महिलाएं भी मौजूद थीं, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई है और शर्त लगाने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights