3 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। थाना बंडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 1 किलो 22 ग्राम फाइन क्वालिटी अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना बंडा पुलिस ने गहलुईया पुल के पास से यूसुफ खां (42) पुत्र काले खां, निवासी ग्राम रतनपुर, थाना शीशगढ़, जनपद बरेली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 22 ग्राम अफीम, एक POCO C61 मोबाइल फोन तथा 540 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights