28 नवंबर से 6 दिसंबर तक होगी श्रीराम कथा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर, 2 अगस्त। परम पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज की श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रस्तावित श्रीराम कथा की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष के.सी. मिश्रा, कौशल मिश्रा, असित पाठक, विनायक अग्रवाल, सोनिया राठौर, सचिन रघुवंशी, प्रियांशु रघुवंशी, हरचरण बाजपेयी सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।
बैठक में सभी वक्ताओं ने श्रीराम कथा के सफल आयोजन के लिए अपने सुझाव दिए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग, पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। उपस्थित सभी रामभक्तों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights