22 मार्च को मऊ में होगा आंदोलन, बाबा रामदेव ने वीडियो जारी कर की अपील

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने मऊ जनपद में 22 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मऊ जनपद भगवान राम के पुत्र लव-कुश की पुण्य धरा है और इस पावन भूमि से एक नए इतिहास की शुरुआत होने जा रही है।
बाबा रामदेव ने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति से देश को जो नुकसान हुआ है, उससे मुक्ति के लिए 22 मार्च को एक बड़ा आंदोलन और अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा नीति में नई परंपरा स्थापित करने का यह प्रयास है।
उन्होंने कहा कि हम मैकाले की मानस संतान नहीं, बल्कि भारत के ऋषि-मुनियों की संतान हैं। ऐसे में जब भारतीय शिक्षा बोर्ड सबसे उच्च स्तर का बोर्ड बनने की दिशा में कार्य कर रहा है, तो फिर मैकाले की शिक्षा पद्धति की गुलामी क्यों की जाए।
इस कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एनपी सिंह सहित कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
बाबा रामदेव ने देशवासियों और विशेष रूप से मऊ जनपद के लोगों से 22 मार्च को होने वाले कार्यक्रम में

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights