बेल्थरारोड में गरजे रामगोविंद चौधरी, भाजपा पर साधा तीखा निशाना

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | बलिया (बेल्थरारोड)

उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामगोविंद चौधरी ने बेल्थरारोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। शनिवार को एक कार्यक्रम के बाद रात करीब 8 बजे उन्होंने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर चौधरी ने कहा कि “बंगाल में अति की पराकाष्ठा हो चुकी है, गिनती होने दीजिए। अगर वहां टीएमसी हारती है तो देश में बदलाव की उम्मीदें कमजोर पड़ जाएंगी।”

उन्होंने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अपने पुराने सिद्धांतों से भटक चुकी है। चौधरी ने कहा, “भाजपा अब अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और कल्याण सिंह की विचारधारा से दूर हो गई है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “योगी जी राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं और न ही वे अपने मूल पंथ के सिद्धांतों का पालन कर रहे हैं।”

वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को लेकर भाजपा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौधरी ने कहा कि “अखिलेश यादव घबराने वाले नेता नहीं है

1 thought on “बेल्थरारोड में गरजे रामगोविंद चौधरी, भाजपा पर साधा तीखा निशाना”

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights