शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, दिखा भाईचारे का संदेश

By Liberal Media

Published On:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में ईद का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
जामा मस्जिद, नई ईदगाह और शाही ईदगाह सहित प्रमुख स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनी रही।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights