‘धुरंधर 2’ पर उठे सवाल, मौलाना शाहबुद्दीन बोले—भ्रामक कहानियां गढ़ी जा रहीं

By Liberal Media

Published On:

बरेली | LIBERAL MEDIA
बरेली में ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने फिल्म में पूर्व सांसद अतीक अहमद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़कर दिखाए जाने को तथ्यहीन बताया है।
मौलाना शाहबुद्दीन ने कहा कि इस तरह की प्रस्तुति से समाज में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। उनका आरोप है कि कुछ फिल्म निर्माता केवल मुनाफे के उद्देश्य से विवादित विषयों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करते हैं और फिल्मों में धार्मिक एंगल जोड़कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।
उन्होंने कहा कि अतीक अहमद का राजनीतिक और आपराधिक इतिहास अलग विषय है, लेकिन उसे विदेशी एजेंसियों से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि अतीक अहमद वर्ष 1989 में इलाहाबाद वेस्ट से पहली बार विधायक बने थे और पांच बार विधायक रहे। इसके अलावा वर्ष 2004 में फूलपुर से लोकसभा सांसद भी चुने गए थे, हालांकि उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights